Monday, February 23, 2026

थामस बाख ने पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए सीएमजी के प्रसारण ग्रुप को मान्यता दी


बीजिंग, 20 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाख ने शांगहाई स्थित चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के मीडिया स्टेशन का दौरा किया और सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग के साथ पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए सीएमजी के प्रसारण ग्रुप के मान्यता समारोह में भाग लिया।

इस मौके पर शन हाईश्योंग ने कहा कि कुछ दिन पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फ्रांस की राजकीय यात्रा की और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पेरिस ओलंपिक खेलों पर सिलसिलेवार सहमतियां कायम की।

शन हाईश्योंग ने आगे कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा मीडिया ग्रुप होने के नाते सीएमजी पेरिस ओलंपिक खेलों का प्रसारण करने का भरसक प्रयास करेगा। सीएमजी के 8के अल्ट्रा हाई डेफिनिशन ब्रॉडकास्ट ट्रक पेइचिंग से रवाना हो चुके हैं और जुलाई में फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचेंगे। यह दुनिया में पहली बार होगी कि ओलंपिक खेलों के प्रसारण में 8के अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। सीएमजी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ सहयोग बढ़ाएगा और वैश्विक दर्शकों के लिए और अधिक आश्चर्य लाएगा।

वहीं, थामस बाख ने आशा जतायी कि एआई और इमर्सिव ऑडियो तकनीक के ज़रिये सीएमजी दर्शकों को ओलंपिक देखने का नया अनुभव प्रदान करेगा। भविष्य में आईओसी ई-स्पोर्ट्स और एआई आदि क्षेत्रों में सीएमजी के साथ सहयोग मज़बूत करेगा। विश्वास है कि नयी तकनीक के विकास से ओलंपिक खेलों में नया बदलाव लाएगा। समारोह में पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए सीएमजी का रिपोर्ट लोगो भी लॉन्च किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News