भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा शुक्रवार देर रात पिता बने। ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने बेटी को जन्म दिया। ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। ईशांत ने लिखा कि हमें अपने नए सदस्य का परिचय कराकर बहुत खुशी हो रही है। वहीं फैंस ने कमेंट कर ईशांत शर्मा को बधाई दी।
