कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के कुछ नेताओं की मानसिकता पर सवालिया निशान उठाए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जिन्हें राम मंदिर से ही नहीं राम से भी नफरत है। इन नेताओं को हिन्दू शब्द से भी नफरत है ये हिन्दू धर्म गुरुओं का अपमान करना चाहते हैं।
