Bihar Weather News Hindi बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड से धीरे-धीरे निजात मिलने की संभावना दिख रही है। मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली। इस बीच अधिकतम तापमानः 21.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
