उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार


नोएडा, 2 मई (आईएएनएस)। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक डीप फेक वीडियो वायरल हुआ है। इसे नोएडा के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस मामले में सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 मई को एक एक्स हैंडल ‘श्याम गुप्ता आरपीएसयू’ से सीएम योगी का डीप फेक वीडियो अपलोड किया गया। इस वीडियो में भ्रामक तथ्य दिए गए थे और देशविरोधी तत्वों को बल मिलने की आशंका थी।

जांच के बाद साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बरौला निवासी श्याम गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेहड़ी-पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष भी है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News