Sunday, February 15, 2026

The Kerala Story: केरल की मस्जिद में हिंदू कपल ने रचाई धूमधाम से शादी, AR Rahman ने शेयर किया वीडियो


Image Source : TWITTER
The Kerala Story

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ रिलीज होने से पहले विवाद में फंस गई है। एक तरफ जहां इस फिल्म का विवाद कम नहीं हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि ये फिल्म केरल राज्‍य की छवि खराब करने की कोश‍िश कर रही है। इसी बीच एआर रहमान ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक हिंदू कपल मस्जिद में शादी कर रहे हैं। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

AR Rahman का कॉन्सर्ट रोकने वाले इंस्पेक्टर का बयान आया सामने, कहा- स्टेज पर जाना पड़ा…

Priyanka Chopra को पति के सामने इस शख्स ने किया Kiss, निक जोनस के भी उड़ गए होश

सिंगर एआर रहमान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक हिंदू जोड़ा मस्जिद में शादी कर रहा। इस वीडियो को शेयर करते हुए रहमान ने लिखा, “शानदार, इंसानियत के लिए प्यार बिना किसी शर्त के होना चाहिए।” इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन ये वीडियो पुराना है। शादी कर रही इस लड़की की मां की हालत ठीक नहीं थी जिस कारण उन्होंने मस्जिद कमेटी से मदद मांगी थी और कमेटी ने मस्जिद में शादी के लिए मंडप सजाया था और पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ ये शादी हुई थी।

इस फेमस पंजाबी सिंगर का हुआ निधन, शहनाज गिल के साथ कर चुके हैं काम

Anjali Arora: MMS के बाद एक बार फिर बना अंजली अरोड़ा का मज़ाक, लोगों ने कहा देश को बर्बाद करने के लिए आप ही काफी हो

‘द केरल स्‍टोरी’ शुक्रवार 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सुदीप्तो सेन द्वारा डायरेक्ट की गई और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया हैं। 40 करोड़ की लागत से बनी सुदीप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ 4 लड़कियों की कहानी पर आधारित है जिसमें 3 का ब्रेनवाश कर उन्हें दूसरे धर्म से ले जाकर उनका शोषण किया जा रहा दिखाया गया है। इस फिल्म को जहां एक पक्ष सही कहानी बता कर इसका प्रचार कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसे मनगढ़ंत बताता नजर आ रहा है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News