Kerala University : सीपीआई-एम नेता जॉन ब्रिटास द्वारा केरल विश्वविद्यालय परिसर में व्याख्यान देने के कुछ दिनों बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यही समय है जब चुनाव आयोग को संज्ञान लेना होगा। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि केरल विश्वविद्यालय में कुलपति और रजिस्ट्रार के ना कहने के बावजूद कर्मचारी संघ ने सीपीआई-एम नेता जॉन ब्रिटास का व्याख्यान कराया और अब चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा है।
