'लुटेरे' के टीजर में दिखा जिंदगी और मौत का खेल


मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। रजत कपूर, अमृता खानविलकर और आमिर अली-स्टारर वेब सीरीज ‘लुटेरे’ का टीजर शुक्रवार को जारी किया गया। टीजर में जिंदगी और मौत का खेल दिखाया गया है।

सोमालिया के खतरनाक समुद्र पर आधारित टीजर ‘लुटेरे’ की दुनिया की एक झलक देता है।

24 सेकंड के टीजर की शुरुआत नाव पर सवार कुछ भारी हथियारों से लैस लोगों से होती है, जिन्‍हेें ‘हम करीब हैं’ कहते हुए सुना जा सकता है।

रजत नौसेना की वर्दी पहने हुए सीन में दिखाई देते हैंं और दूरबीन से लोगों को देखते हैं। वीडियो जहाज पर गोलीबारी करने वाले लोगों के साथ समाप्त होता है।

जय मेहता द्वारा निर्देशित इस सीरीज में विवेक गोम्बर भी हैं। इसका निर्माण शैलेश आर सिंह ने शो-रनर हंसल मेहता के साथ किया है।

यह 22 मार्च से डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News