चाइना मीडिया ग्रुप के 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का चौथा रिहर्सल आयोजित


बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का चौथा रिहर्सल रविवार को सुचारू रूप से पूरा किया गया। इस रिहर्सल में कला और तकनीक का मिश्रण अधिक गहरा हुआ और कार्यक्रमों का समय के साथ जुड़ाव सुगमता से साधा गया।

मार्शल आर्ट, गीत और नृत्य समेत कई कार्यक्रमों में वसंत के दृश्य रचनात्मक रूप से दिखाये गये। कई नये कलाकार पहली बार इस गाला में नजर आये, जिन्होंने कार्यक्रमों में जीवंत शक्ति लायी।

उल्लेखनीय बात है कि विभिन्न व्यवसायों के श्रेष्ठ कर्मचारियों की छवि भी इस गाला में दिखायी गयी।

सीएमजी वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का 9 फरवरी की रात को सीधा प्रसारण किया जाएगा, जो वैश्विक चीनियों के लिए परंपरागतत वसंत त्योहार की खुशियां मनाने का एक अहम भाग माना जाता है ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News