नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। गंगा सप्तमी को हर साल मां गंगा के सृष्टि पर प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गंगा स्नान के साथ दान-पुण्य करने का बेहद खास महत्व है। इस बार वैशाख माह में गंगा सप्तमी 14 मई को मनाई जाएगी। गंगा सप्तमी को गंगा जयंती और गंगा पूजन के नाम से जाना जाता है। चलिए जानते हैं गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
