Sunday, February 22, 2026

सपा ने जो आचरण दिखाया है, वो निंदनीय है : ब्रजेश पाठक


लखनऊ, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा द्वारा किए गए विरोध पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा को अराजकतावादी पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि यह लोग अपने स्वरूप को आज तक बदल नहीं पाए हैं।

ब्रजेश पाठक शनिवार को यूपी विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्यपाल सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा जनता के सामने पेश कर रही थीं। इस दौरान जो सपा ने आचरण दिखाया है, वो निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सपा को लोगों ने कई बार खारिज कर दिया है। लेकिन, वह अराजकता पर जोर दे रहे हैं। यह एक बजट सत्र है, बजट प्रस्तुत किया जाएगा और राज्य का संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं का ख्याल रखा जाएगा। हमारी सरकार आम लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार काम कर रही है और हमें इसमें सफलता भी मिल रही है।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News