पटना। राजधानी के हार्डिंग रोड स्थित हज भवन में गुरुवार को जदयू के दावत-ए-इफ्तार की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा रही। यह दूसरा मौका था जब इस तरह के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक साथ दिखे। अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोगों की भी मौजूदगी थी। मेजबान नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव व तेजप्रताप को उनकी कार तक आकर छोड़ा। हज भवन परिसर में मौजूद एक-एक रोजेदारों से मुलाकात की। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन व भाईचारे के माहौल के कायम रहने की दुआ मांगी।
