मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार उस बजट को ध्यान में रखकर कई लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती हैं। फिलहाल यह तय है कि विधानसभा का बजट सत्र 5-17 फरवरी तक को होगा। बजट वास्तव में कब पेश किया जाएगा इसकी विशेष जानकारी विधानसभा सचिवालय को नहीं दी गई है। केवल बजट सत्र की शुरुआत और समाप्ति के दिन ही बताए गए हैं।
