'संडे ऑन साइकिल' के 76वें संस्करण का हुआ आयोजन, सुशांत कंडवाल बोले- युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना मकसद

[ad_1]

202605313808327

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। देशभर में फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के मकसद से सरकार द्वारा हर रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’इवेंट का आयोजन किया जाता है। रविवार को संडे ऑन साइकिल के 76वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया।

फिट इंडिया के निदेशक सुशांत कंडवाल ने कहा कि इस मुहिम का मकसद युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी युवा कम से कम हर रोज अपनी फिटनेस को आधा घंटा दें। आईएएनएस के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, “जैसा कि आप देख रहे होंगे, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हमारा 76वां संस्करण आयोजित हो रहा है और आज एक हजार के करीब लोगों ने इसमें हिस्सा लिया है। हमें बहुत खुशी है कि अधिकतर लोग ऑफलाइन मोड के माध्यम से आए हैं। इसका मतलब है कि ऑनलाइन तो हमारा रजिस्ट्रेशन पूरा हुआ ही था, उसके अलावा जो लोग बाहर से आए हैं उनकी संख्या भी काफी बढ़ी है। यह दिखाता है कि फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर युवाओं के बीच काफी मैसेज फैला है और यह हमारे लिए काफी प्रेरणादायक है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी कोशिश यह रहती है कि हम युवाओं को प्रेरित करें कि वह हर रोज कम से कम आधा घंटा अपनी फिटनेस और शरीर के लिए निकाले। इस मुहित के तहत हम लोगों को एकत्रित करते हैं और न सिर्फ साइकिलिंग, बल्कि योगा, जुम्बा जैसी बहुत सारी फिटनेस से जुड़ी चीजें करवाते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस आदत को सिर्फ रविवार को ही नहीं, बल्कि हम रोज अपनी फिटनेस के लिए समय निकालें ताकि हमारा शारीरिक स्वास्थ्य बना रहा।”

संडे ऑन साइकिल इवेंट में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही स्टेडियम में कुछ रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मुहिम के तहत हर रविवार को समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों को इस इवेंट में शामिल किया जाता है और सभी को अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाता है।

–आईएएनएस

एसएम/पीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News