22वां चीन अंतर्राष्ट्रीय कार्टून और एनिमेशन महोत्सव आयोजित होगा


बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। 22वां चीन अंतर्राष्ट्रीय कार्टून और एनिमेशन महोत्सव बुधवार को आधिकारिक तौर पर शुरू होगा।

अब तक, यह महोत्सव हांगचो में 21 बार सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है, जिसमें पांच महाद्वीपों के 80 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 23,600 से अधिक प्रदर्शक और संगठन शामिल हुए हैं, 1 करोड़ 95 लाख 60 हजार से अधिक प्रतिभागी रहे हैं और 1 खरब 66 अरब 40 करोड़ युआन से अधिक का अनुमानित लेनदेन हुआ है, जिससे यह चीन का सबसे बड़ा, सबसे लोकप्रिय और सबसे प्रभावशाली पेशेवर एनिमेशन कार्यक्रम बन गया है।

इस वर्ष ‘पंद्रहवीं पंचवर्षीय योजना’ का प्रारंभ वर्ष है, साथ ही यह चीन अंतर्राष्ट्रीय कार्टून एवं एनिमेशन महोत्सव के स्थायी रूप से हांगचो शहर में आयोजित होने का बीसवां वर्ष भी है। इसलिए, इस महोत्सव का सफल आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह महोत्सव उद्योग के लिए एक मार्गदर्शक मंच का काम करेगा। इसमें देश-विदेश के उद्योग जगत के लोगों, एनिमेशन और गेम कंपनियों, संस्थानों और एनिमेशन के शौकीनों को आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे आपस में आदान-प्रदान करेंगे और ‘पंद्रहवीं पंचवर्षीय योजना’ के दौरान चीनी एनिमेशन में आने वाले नए रुझानों और नई संभावनाओं को उजागर करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News