पाकिस्तान में बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर एक थिंक टैंक की रिपोर्ट सामने आई है। थिंक टैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में 2024 की पहली तिमाही के दौरान आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि आतंकवादी संगठनों ने 2024 की पहली तिमाही में आतंक के कारण हुई कुल मौतों में से 20 प्रतिशत से भी कम की जिम्मेदारी ली है।
