Telangana Election 2023: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गजवेल क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया, 30 नवंबर को होगा मतदान

बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सिद्दीपेट जिले में अपने गजवेल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। हेलिकॉप्टर से गजवेल पहुंचे राव ने रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन सौंपा। पर्चा दाखिल करने के बाद वह एक खुली छत वाले वाहन में मैदान के चारों ओर घूमे और कार्यकर्ताओं और वहां एकत्र लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Latest News