बीआरएस नेता केटीआर राव ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खरगे से कहना चाहता हूं कि उन्हें तेलंगाना के इतिहास को समझना चाहिए। कांग्रेस 1956 से 2014 तक हजारों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा कि खड़गे जी इसे स्वीकार करना चाहेंगे या नहीं ये तेलंगाना की जनता अच्छी तरह जानती है तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी पार्टियां अपने अपने प्रचार में लगी हुई हैं। वहीं, चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साधते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
Telangana Election 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी पार्टियां अपने अपने प्रचार में लगी हुई हैं।
Previous article
