नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) को सोमवार को कोर्ट से एक और राहत मिली है। इसके तहत कोर्ट ने तेजस्वी को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। तेजस्वी यादव ने कोर्ट से 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक के लिए इस यात्रा पर जाने की इजाजत मांगी थी।
