बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता पार्टी के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने शनिवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप यादव जैसे ही मंदिर के बाहर पहुंचे, प्रशंसकों की भीड़ लग गई। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ परिवार की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे बाबा के दर्शन करने काशी आते रहे हैं। बाबा के दर्शन करने के बाद मन को शांति मिलती है।तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार के साथ काल भैरव मंदिर में पुरोहितों से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्हें बाबा का आर्शीवाद मिला है।
राजनीतिक जीवन में भी उन्हीं का आर्शीवाद रहा है। वह अक्सर दरबार में आते रहते हैं और हमेशा से ही यहां से सच्ची श्रद्धा रही है।
