यूपी: खरीफ फसलों के लिए उर्वरकों का लक्ष्य तय, ब्लॉक और तहसील स्तर पर कमेटी रखेंगी नजर

सरकार ने कृषि विभाग को खरीफ फसलों के लिए अप्रैल से सितंबर तक उर्वरकों का लक्ष्य आवंटित कर दिया। रैक आने पर वितरण शुरू हो जाएगा। उर्वरकों की निगरानी के लिए गठित समितियाें ने निगरानी भी शुरू कर दी है। अपर जिला कृषि अधिकारी हर्षित त्रिपाठी ने बताया अप्रैल से सितंबर तक का लक्ष्य मिला है। 

निजी और सहकारी क्षेत्र के लिए अप्रैल में यूरिया 936, डीएपी 534, एनपीकेएस 63, एमओपी 90 व एसएसपी 27 एमटी लक्ष्य मिला है। मई में यूरिया 1554, डीएपी 499, एनपीकेएस 60, एमओपी 52 व एसएसपी 10 एमटी, इसी तरह जून में यूरिया 1147, डीएपी 591, एनपीकेएस 83, एमओपी 25 व एसएसपी 3 एमटी लक्ष्य आवंटित हुआ है

इस तरह से सितंबर तक कुल 28453 एमटी यूरिया, 6274 डीएपी, 1160 एनपीकेएस, 185 एमओपी व 72 एमटी एसएसपी की मात्रा आवंटित हुई है। रैक आने पर वितरण समितियां और निजी दुकानों पर ई-पॉस से वितरण होगा। उर्वरकों की कालाबाजारी, ओवररेटिंग, मिलावट, टैगिंग आदि की न्याय पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तरीय कमेटी करेंगी। किसी तरह की समस्या पर संबंधित नंबरों पर शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी।

किसान इन नंबरों पर करें शिकायत

कंट्रोल रूम/हेल्प डेस्क – 9198938099

जिला कृषि अधिकारी – 7839882167

एआर को-ऑपरेटिव – 6386903337

क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको – 9807576004

Related Articles

Latest News