Tamil Nadu News: रानीपेट जिले की फैक्ट्री में टूटा केमिकल टैंक, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची

तमिलनाडु के रानीपेट जिले में एक फैक्ट्री का केमिकल टैंक टूट जाने से आस- पास में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस विभाग और फायर ब्रिगेड टीम को घटना की जानकारी दी जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर धुएं पर काबू पा लिया है। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Latest News