Tamil Nadu Assembly तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य विधानसभा में राज्यपाल आरएन रवि द्वारा 10 विधेयकों को लौटाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने राज्यपाल के फैसले को लेकर सदन में पुनर्विचार को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया। स्टालिन ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि बिना कोई कारण बताए ही राज्यपाल रवि ने 10 विधेयकों को लौटाया है।
