बीजिंग, 28 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी व्यापार संवर्धन संघ ने 28 फरवरी को वर्ष 2025 में चीन में व्यावसायिक वातावरण की जांच रिपोर्ट जारी की। वर्ष 2016 से चीनी व्यापार संवर्धन संघ ने लगातार दस सालों से चीन में व्यावसायिक वातावरण के बारे में सर्वेक्षण किया और वार्षिक रिपोर्ट जारी की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वेक्षण में शामिल उद्यमों ने चीन में व्यावसायिक वातावरण को 5 में से 4.39 रेटिंग दी, जो लगातार दो सालों से उन्नत हुई। करीब 90 प्रतिशत उद्यम चीन के कारोबारी माहौल से संतुष्ट हैं।
बताया जाता है कि 12 प्राथमिक मूल्यांकन संकेतकों में सीमा शुल्क सेवा वातावरण, कंपनी की स्थापना व निकास वातावरण और सामाजिक कानूनी वातावरण का मूल्यांकन आगे है। कंपनियों का व्यावसायिक संचालन स्थिरता के साथ उन्नत हुआ।
चीनी व्यापार संर्वद्धन संघ के प्रवक्ता वांग वनशुए ने कहा कि वर्ष 2025 में सर्वे में शामिल लगभग 70 प्रतिशत कंपनियों का मुनाफा पिछले साल की तुलना में बढ़ा। 70 फीसदी से ज्यादा विदेशी व्यापार उद्यमों के ऑर्डर पिछले साल के मुकाबले बराबर कायम रहे या बढ़े।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
डीकेपी/
