उत्तरी अफगानिस्तान में सोमवार को हत्या के दोषी एक व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा दी गई। दरअसल हत्या के आरोपी को हजारों लोगों के सामने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के भाई से ही दोषी को गोली मरवाई गई है। पिछले पांच दिनों में दी जाने वाली यह तीसरी ऐसी मौत की सजा है।
