नानी बबीता कपूर के जन्मदिन पर तैमूर, जेह ने बनाए कार्ड


मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘क्रू’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। शनिवार को करीना ने अपनी मां बबीता कपूर का जन्मदिन मनाया।

एक्‍ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों की नानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ फोटोज शेयर की।

करीना ने कैप्शन में लिखा, “हमारी दुनिया, मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

फोटोज में करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर को अपनी नानी के लिए एक पत्र लिखते हुए दिखाया गया है। जबकि छोटे जेह ने कागज पर कुछ पंक्तियां उकेरते नजर आए।

आखिरी तस्वीर में करीना अपनी मां को गले लगाती दिख रही हैं, जबकि बैकग्राउंड में उनके पिता रणधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

करीना इन दिनों रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रही हैं।

फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। ‘सिंघम अगेन’ ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News