Monday, February 23, 2026

सुशील कुमार मोदी ने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की : योगी आदित्‍यनाथ


लखनऊ, 14 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी का निधन अत्यंत दुखद है।

उन्‍होंने एक्‍स पर अपने शोक संदेश में कहा, “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News