Saturday, February 14, 2026

चीन में जल संरक्षण परियोजनाओं की सप्लाई क्षमता 9 खरब घनमीटर से अधिक


बीजिंग, 15 मार्च (आईएएनएस)। चीनी उप जल संरक्षण मंत्री ल्यू वेइफिंग ने पेइचिंग में हुई प्रेस वार्ता में बताया कि चीन ने जल संसाधन के संतुलित बंटवारे को ध्यान में रखकर वैज्ञानिक रूप से दक्षिण से उत्तर तक वाटर डाईवर्ज़न परियोजना समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं लागू की।

अब तक पूरे देश में जल संरक्षण परियोजनाओं की जल सप्लाई की क्षमता 9 खरब घनमीटर पार कर गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में चीन ने जल संरक्षण कार्य में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय जल नेटवर्क के निर्माण को गति दी गई, जिससे जल संसाधन, आबादी और आर्थिक विकास के संतुलन को बढ़ावा मिला।

परिचय के अनुसार दस साल में चीन ने नहरी खेती के विस्तार पर जोर लगाया। अब खेतों की सिंचाई दर 55 प्रतिशत हो गई है, जिसने भारी फसल के लिए मजबूत आधार निर्मित किया है। इसके साथ 1.71 करोड़ गरीब लोगों के सुरक्षित पेयजल की समस्या हल की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में नलों में पानी की उपलब्धता दर 90 प्रतिशत हो गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News