Friday, February 13, 2026

सुनीता केजरीवाल बन सकती हैं दिल्ली की सीएम! पति के गिरफ्तार होने के बाद संभाला मोर्चा

 नई दिल्ली। आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है, केजरीवाल ने अभी अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। पार्टी ने यही कहा है कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे।मगर सूत्रों का कहना है कि किसी कारण से केजरीवाल को सीएम के पद से इस्तीफा देना पड़ता है तो सुनीता केजरीवाल इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए आगे आ सकती हैं। पार्टी के कार्यकर्ता भी अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी को ही इस पद पर देखना चाहते हैं।

Related Articles

Latest News