दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बीआरएस एमएलसी के कई परिसरों की तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गिरफ्तारी के बाद दिल्ली लाया गया जहां उन्हें आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है। हालांकि के कविता का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है और वह इसके लिए कोर्ट में लड़ती रहेंगी।
