'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’… मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी


मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों को लेकर चल रही अफवाहों और अटकलों पर सूरज नांबियार ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर अपना जारी करते हुए मीडिया से न केवल मनगढ़ंत खबरें को बंद करने बल्कि दोनों को आगे का रास्ता शांति से तय करने की अपील भी की।

सूरज ने सारी अटकलों को सिरे से खारिज कर हुए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, “हमारी रिपोर्ट्स गलत तरीके से और पूरी तरह से गलत इरादे से बनाई गई हैं। मैं एक बार और हमेशा के लिए रिकॉर्ड साफ कर दूं। कोई एलिमनी नहीं है। कोई झगड़ा नहीं है। इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “मौनी और मैंने एक-दूसरे की इज्जत करते हुए और एक-दूसरे की भलाई का पूरा ध्यान रखते हुए, एक साथ अलग होने का फैसला किया। यही सच है। बाकी जो कुछ भी बताया जा रहा है वह मनगढ़ंत है। कुछ लोग जानबूझकर हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।”

सूरज ने स्पष्ट रूप से कहा कि मौनी और उनके बारे में या किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर जो भी दावे किए जा रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, “दूसरे लोगों को इसमें घसीटना ठीक नहीं है, खासकर उन दोस्तों को जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।”

सूरज ने मीडिया ऑर्गनाइजेशंस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “मीडिया हाउस ने ऐसी बातें गढ़ी हैं, जो असल में हैं ही नहीं। ये रिपोर्ट्स बिना किसी वेरिफिकेशन के प्रकाशित की गई हैं, जो बहुत गलत है। जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने के सामने चुप रहना मुझे मंजूर नहीं है।”

उन्होंने अपने संयुक्त बयान का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे जॉइंट स्टेटमेंट में वह सब कुछ कहा गया था जो कहना जरूरी था। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि उसका सम्मान करें और हमें शांति से अपनी जिंदगी आगे बढ़ने दें।”

दरअसल, कुछ दिन पहले ही मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद उनके अलग होने की खबरें तेजी से वायरल हो गईं। इसके बाद दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि की थी। हालांकि, खबर ये भी है कि दोनों फिर से एक-दूजे को फॉलो करने लगे हैं।

–आईएएनएस

एमटी/एएस


Related Articles

Latest News