Sunday, February 22, 2026

'बदबू' ने मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को दिल्ली लौटने पर किया मजबूर


नई दिल्ली/मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिगो एयरलाइंस की नई दिल्ली-मुंबई उड़ान शुक्रवार तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आई, क्योंकि कुछ यात्रियों ने विमान के अंदर बदबू की शिकायत की।

व‍िमान में सवार कुछ यात्रियों ने कहा कि बदबू के कारण उनका दम घुट रहा है। उन्होंने चालक दल से इसका कारण जानने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया और फोटो या वीडियो न क्लिक करने के लिए कहा गया।

लेक‍िन कुछ यात्रियों ने एक छोटा वीडियो शूट कर ठाणे के कार्यकर्ता डॉ. बीनू वर्गीज को भेज दिया, जिन्होंने इसे कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया।

यात्रियों ने डॉ. वर्गीज को सूचित किया कि आज सुबह उड़ान के दौरान उन्हें लगभग 30 मिनट तक खराब वायु गुणवत्ता का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

एक बयान में, इंडिगो के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि उड़ान (6ई449) ‘क्षणिक दुर्गंध’ के कारण दिल्ली लौट आई।

मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एहतियात के तौर पर वि‍मान वापस दिल्ली उतरा और मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।

कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी समस्‍या का उल्‍लेख किया।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News