Wednesday, February 11, 2026

नवंबर तक श्रीलंका का पर्यटन राजस्व 1.8 अरब डॉलर दर्ज किया गया


कोलंबो, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) के आंकड़ों के अनुसार, श्रीलंका ने इस साल नवंबर तक 1.8 अरब डॉलर का पर्यटन राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 78.3 प्रतिशत अधिक है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2023 में पर्यटन से अर्जित राजस्व बढ़कर 20.53 करोड़ डॉलर हो गया, जो नवंबर 2022 के मुकाबले दोगुना है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री अली साबरी ने गुरुवार को संसद को बताया कि देश में अधिक एयरलाइंस आने से 2024 में पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर में श्रीलंका में 1,51,496 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए जो 2023 में आने वाले पर्यटकों की सबसे अधिक मासिक संख्या है।

श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण के अनुसार, वर्ष के पहले 11 महीने में श्रीलंका में कुल 12.7 लाख है।

पर्यटन श्रीलंका के शीर्ष विदेशी राजस्व स्रोतों में से एक है। नवंबर के अंत में, सरकार ने आने वाले मौसम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चीन, भारत, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, मलेशिया और जापान के नागरिकों के लिए वीज़ा शुल्क माफ कर दिया।

–आईएएनएस

एकेजे


Related Articles

Latest News