स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो सीएनएन में प्रसारित


बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो सोमवार को सीएनएन के उत्तरी अमेरिकी स्थानीय चैनल, अंतर्राष्ट्रीय उत्तरी अमेरिकी चैनल, अंतर्राष्ट्रीय यूरोपीय मध्य-पूर्व व अफ्रीकी चैनल और अंतर्राष्ट्रीय एशिया प्रशांत चैनल में लगातार प्रसारित होने लगा।

प्रसारित होने के पहले दिन इसे 4 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया। बताया जाता है कि यह प्रचार वीडियो सीएनएन के कई टीवी चैनलों में 18 फरवरी तक प्रसारित होगा, जो लगभग 40 करोड़ विदेशी यूजर्स को कवर करेगा। इनमें यूरोपीय क्षेत्र और उत्तरी अमेरिका क्षेत्र में यूजर्स की संख्या क्रमशः 13 करोड़ 70 लाख और 10 करोड़ 70 लाख से अधिक होगी।

इस साल स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो पहली बार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सीएनएन मैक्स में प्रसारित होगा, जो पूरे अमेरिका में 2 करोड़ 20 लाख यूजर्स को कवर करेगा। इसके मुख्य दर्शक बहुसांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले उच्च आय वाले युवा हैं।

इसके अलावा, 7 फरवरी से सीएनएन की वेबसाइट और एप्प पर स्प्रिंग फेस्टिवल और वसंत त्योहार से संबंधित विशेष कॉलम स्थापित होगा। इससे बहुआयामी तरीके से विदेशी दर्शकों को चीन की परंपरागत संस्कृति का परिचय दिया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News