सपा ने एक और लिस्ट की जारी, धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से बनाया उम्मीदवार


लखनऊ, 16 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्‍याशी बनाया है।

सपा ने शनिवार को लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसमें छह लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेन्द्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इससे पहले 15 मार्च को भी सपा ने सात सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। मिश्रिख सीट पर सपा ने पहले रामपाल राजवंशी को उम्मीदवार घोषित किया था। अब सपा ने इस सीट पर मनोज कुमार राजवंशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने यूपी में अब तक 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News