अमेठी : ईडी ने गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के कई ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी बेनामी संपत्ति को लेकर सपा विधायक महाराजी प्रजापति से लगातार पूछताछ कर रही है। 7 घंटे की पूछताछ में सपा विधायक की तबीयत बिगड़ गई है। एक निजी डॉक्टर को बुलाकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया। डॉक्टर ने बीपी लो होने की बात कहते हुए अच्छे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी।
