Lok Sabha Election 2024 समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश में दो और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर लोकसभा सीट से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन में कौशांबी व कुशीनगर सीट सपा के खाते में आई थी।
