Wednesday, February 11, 2026

'साउथ क्वीन' तृषा कृष्णन ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग


चेन्नई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान चेन्नई में ‘साउथ क्वीन’ तृषा कृष्णन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

‘पोन्नियिन सेलवन: II’ में अपने काम के लिए मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन मतदान केंद्र पर पहुंचीं। एक्‍ट्रेस ने चेन्नई में अपना वोट डाला। उन्‍हें पीले रंग के टॉप और नीली फ्लेयर्ड जींस पहने देखा गया। उन्होंने अपनी स्याही लगी तर्जनी दिखाते हुए पोज दिया।

तृषा सुरक्षा और कैमरापर्सन के बीच से होते हुए बूथ तक पहुंची। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वोट डालने की अपनी एक झलक शेयर की।

तृषा को आखिरी बार 2023 की तमिल एक्शन थ्रिलर ‘लियो’ में देखा गया था, जो लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित थी। फिल्म में विजय मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ संजय दत्त और अर्जुन सरजा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

उनके पास पाइपलाइन में ‘विदा मुयार्ची’, ‘राम’, ‘ठग लाइफ’ और ‘विश्वंभरा’ हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News