Saturday, February 21, 2026

सोनी पिक्चर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा में हिस्सेदारी हासिल करने की खबरों का किया खंडन


नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सोनी पिक्चर इंडिया ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा में हिस्सेदारी खरीदने की अटकलों से इनकार कर दिया है।

एक बयान में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने कहा, ”हम सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया की ओर से स्पष्ट करते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा में हमारी हिस्सेदारी के बारे में खबरें पूरी तरह से गलत हैं।”

रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सोनी ने अरहा मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग में हिस्सेदारी के लिए चर्चा शुरू कर दी है, जो दक्षिण भारतीय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, अहा चलाती है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News