माकपा नेता व राज्यसभा सदस्य विकासरंजन भट्टाचार्य ने कहा कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि इन सब के पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा है। ममता ने सार्वजनिक सभा में अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर मेरे घर पर सीबीआई आएगी तो आप खड़े रहोगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की स्थिति है।
