लखनऊ में ‘सिखी मेरी पहचान फाउंडेशन‘ ने सिख समाज की जनगणना का विशेष अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य सटीक आंकड़े जुटाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और समाज को कजुट करना है। 12 अप्रैल 2026 को लॉन्च हुए इस अभियान में लखनऊ के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
सिक्ख समाज की सटीक जनगणना एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज होटल गुरवीर रॉयल में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया, जिससे पूरे प्रदेश भर में सिक्ख समाज के लोगों की गणना की जाएगी।
इस अवसर पर भारतीय सिक्ख संगठन के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह जी ने सिक्ख समाज की वास्तविक जनसंख्या के आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सटीक जनगणना से समाज के विकास, अधिकारों की रक्षा तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर लाभ सुनिश्चित किए जा सकते हैं। सिक्खी मेरी पहचान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदरपाल सिंह जी ने जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों के प्रति सजग करने का संदेश दिया गया।
लखनऊ सिख जनगणना अभियान के मुख्य बिंदु:
- उद्देश्य: सटीक जनसंख्या के आंकड़े जुटाना और समाज को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना।
- आयोजक: ‘सिखी मेरी पहचान फाउंडेशन’ (Sikhi Meri Pehchan Foundation)।
- प्रमुख नेतृत्व: भारतीय सिख संगठन के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह और फाउंडेशन के पदाधिकारी।
- जागरूकता: जनगणना के माध्यम से सिख समाज की संस्कृति, पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
- युवा भागीदारी: युवाओं को अपनी विरासत और जड़ों से जोड़ना।
यह अभियान केवल गिनती तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में अपनी पहचान को मजबूत करने की एक पहल है।
