दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:, GT ने DC को 1 रन से हराया

IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL 2026 में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद की गई।

गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 209/8 रन ही बना सकी।

IPL में स्लो ओवर-रेट का नियम क्या है?

IPL में हर टीम को तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे स्लो ओवर-रेट माना जाता है और सजा दी जाती है।

कैसे तय होता है स्लो ओवर-रेट?

एक पारी को आमतौर पर करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है। बीच में टाइम-आउट और अन्य ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है और मैच रेफरी यह देखते हैं कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही।

बार-बार गलती करने पर सजा बढ़ती है

  • अगर टीम सीजन में पहली बार स्लो ओवर-रेट की दोषी पाई जाती है, तो कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है।
  • दूसरी बार करती है, तो कप्तान पर 24 लाख रुपए जुर्माना और बाकी खिलाड़ियों पर भी मैच फीस का कुछ प्रतिशत जुर्माना लगता है।
  • तीसरी बार करने पर कप्तान पर भारी जुर्माना और एक मैच का बैन भी लग सकता है।

Related Articles

Latest News