रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल में श्रेयंत महंतेशा, बालिका एकल के अंतिम चार में तेजस्वी-नीशा

भारत के श्रेयंत महंतेशा ने आईटीएफ जूनियर जे-30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में टाईब्रेक तक चले रोमांचक मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बालिका एकल में छठीं वरीय भारत की तेजस्वी मन्नेनी व नीशा एंजा ने मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक युगल के सेमीफाइनल में चुक्का लक्ष्य वर्धन व परंजय सिवाच और ऋभव सरोहा व आरव चावला की जोड़ियों ने फाइनल में जगह बनाते हुए खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की। बालिका युगल सेमीफाइनल में एंजल पटेल व रिद्धि शिंदे की जोड़ी भी फाइनल में पहुंची।

गोमतीनगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरिना में खेले जा रहे टूर्नामेंट के बालक एकल क्वार्टर फाइनल में श्रेयंत महंतेशा ने भारत के ही चुक्का लक्ष्य वर्धन को डबल टाईब्रेक में 6-7(3), 6-2, 7-6(6) से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच बेहद रोमांचक रहा। 

Related Articles

Latest News