Lok Sabha Election 2024 पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी को अपना राजनीतिक गुरू मानने वाले उनके करीबी योगेंद्र सिंह तोमर भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को भाजपा का पटका पहना कर सदस्यता ग्रहण कराई। योगेंद्र सिंह तोमर ने शेरवानी के साथ ही सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दिया था।
