Wednesday, February 11, 2026

शोभिता धुलिपाला ने लॉस एंजेल्स में फिल्म के प्रीमियर इवेंट से शेयर की तस्वीरें


मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने लॉस एंजेल्स में फिल्म के प्रीमियर इवेंट से कई तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस को ‘मंकी मैन’ में उनके काम के लिए पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में सोभिता को शानदार पहनावे में देखा जा सकता है। उनका पहनावा ग्लैमर से भरपूर है, जो फैंस और फैशन लवर्स का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

एक्ट्रेस ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “लॉस एंजिल्स के ऐतिहासिक चाइनीज थिएटर में ‘मंकी मैन’ के लिए रेड कार्पेट पर चलने से कुछ पल पहले की (तस्वीर 3)।”

पहनावे में मोतियों से सजी एक सफेद रंग की कोर्सेट ड्रेस शामिल है। एक्ट्रेस ने कम से कम मेकअप और आभूषणों का उपयोग किया और अपने बालों को बड़े करीने से जूड़े में बांधा हुआ था।

बता दें कि पिछले महीने, एक्ट्रस ने अपने स्ट्रीमिंग शो ‘मेड इन हेवन’ की पांचवीं वर्षगांठ मनाई थी।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News