लखनऊ: बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन बने शिवम विजय साहू,  कहा-खिलाड़ियों को अधिक अवसर और एक्सपोजर देना प्राथमिकता 

शहर में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। उद्यमी और समाजसेवी शिवम विजय साहू को बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ का चेयरमैन सर्वसम्मति से चुन लिया गया। यह निर्णय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित कार्यकारिणी सभा की बैठक में लिया गया।बैठक के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री ने शिवम विजय साहू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन सचिव सहदेव सिंह ने किया। इस प्रस्ताव को सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत से मंजूरी दी। 

बैठक के बाद अध्यक्ष और सचिव ने विश्वास जताया कि शिवम विजय साहू के देखरेख में लखनऊ में बॉक्सिंग खेल को नया आयाम मिलेगा और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 

नवनिर्वाचित चेयरमैन ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य शहर में बॉक्सिंग के दायरे का विस्तार करना है। उन्होंने जोर दिया कि खिलाड़ियों को अधिक अवसर और एक्सपोजर दिया जाएगा, ताकि लखनऊ के बॉक्सर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Related Articles

Latest News