Share Market Today 22 अप्रैल 2024 (सोमवार) के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में सुबह से तेजी देखने को मिली है। आज सेंसेक्स 560 अंक और निफ्टी 189 अंक की बढ़कर बंद हुए हैं। मुख्य सूचकांक के साथ सभी सेक्टर में भी तेजी आई है। सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। वहीं डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी 8 पैसे मजबूत हुआ है।
