मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारत में ‘कुटुंब’, यानी परिवार की भावना, बहुत मजबूत मानी जाती है। इसी भावना को सेलिब्रेट करने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे ‘जी कुटुंब पुरस्कार 2026’ के मंच पर नजर आए। इस खास मौके पर अभिनेता शरद केलकर ने कार्यक्रम की शुरुआत की और भारतीय समाज की ताकत, परिवारों की एकता और लोगों के जज्बे के बारे में खुलकर बात की।
कार्यक्रम के दौरान शरद केलकर ने कहा, ”भारतीय समाज में परिवार और रिश्तों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। कई बार हमें यह एहसास भी नहीं होता कि हमारे जीवन में परिवार, दोस्त और अपने लोग कितने जरूरी हैं। यही रिश्ते हमें मुश्किल समय में सहारा देते हैं और हमें आगे बढ़ने की ताकत भी देते हैं।”
उन्होंने कहा, “कुटुंब का मतलब केवल एक परिवार नहीं होता, बल्कि हर वह रिश्ता होता है जो हमें एक-दूसरे से जोड़ता है और हमें इंसान होने का एहसास कराता है।”
शरद ने कहा, “देश के हर कोने में रहने वाले लोगों के अंदर आगे बढ़ने की इच्छा होती है। चाहे परिस्थितियां कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, भारतीय लोग उम्मीद और मेहनत के सहारे अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। यही जज्बा भारत को खास बनाता है और यही वजह है कि यहां के लोग चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ते रहते हैं।”
शरद केलकर के काम की बात करें तो वह इन दिनों टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में आर्या के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस मौके पर शरद ने कहा कि उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुशी होती है, जो रिश्तों और भावनाओं की कहानी को सामने लाता है।
कार्यक्रम में टीवी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय कलाकार भी नजर आए, जिसमें निहारिका चौकसे, प्रिया ठाकुर, अभिषेक शर्मा, शीजान खान, अमनदीप सिद्धू, जयति भाटिया, मोहक मटकर, शगुन पांडे, राजेंद्र चावला, भरत अहलावत, आयुषी खुराना, अनीता हसनंदानी और क्रिस्टल डिसूजा जैसे कई सितारे शामिल हुए।
–आईएएनएस
पीके/डीकेपी
