शाह रुख खान की फिल्म डंकी को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। मूवी की रिलीज को एक महीने का वक्त बचा है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया जिसमें तापसी के साथ किंग खान की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं सॉन्ग रिलीज के बाद शाह रुख ने आस्क एसआरके सेशन किया जिसमें उन्होंनं फैंस को खुद से जुड़ी कुछ मजेदार बातें बताईं।
