Sunday, February 22, 2026

कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी, जम्मू में तापमान सामान्य से नीचे


श्रीनगर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। रात में आसमान साफ रहने के कारण कश्मीर में शुक्रवार को भीषण ठंड जारी रही और जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के एक बयान में कहा गया है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 9 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 10.3 डिग्री सेलिस्यस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 16.1 और कारगिल में माइनस 19.8 डिग्री सेलिस्यस रहा।

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 5.3, कटरा में 5.8, बटोट में 3.3, भद्रवाह में माइनस 1.6 और बनिहाल में 2 डिग्री सेलिस्यस रहा।

मौसम कार्यालय ने 14 फरवरी तक रात में आसमान साफ रहने के साथ शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है, जिसका मतलब है कि कम से कम अगले चार से पांच दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने की संभावना है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News